Langdon D. Neal, Chairman
Richard A. Cowen, Secretary/Commissioner
Marisel A. Hernandez, Commissioner
Lance Gough, Executive Director
Kelly Bateman, Asst. Executive Director
पहचान की चोरी के संबंध में मतदाताओं को सूचना
महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना
शिकागो शहर में सभी पंजीकृत मतदाताओं के लिए
2006 के अन्त में शिकागो शहर के पंजीकृत मतदाताओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक मतदाता पंजीकरण डाटा के कुछ आवेदन पत्र भरते समय चुनाव आयुक्तों के बोर्ड की जानकारी मे आया कि अक्टूबर, 2006 से पूर्व यदि मतदाताओं द्वारा मतदान के लिए पंजीकरण के समय सामाजिक सुरक्षा संख्या दी गई थी, तो ऐसा अनजाने में हुआ था। बोर्ड ने 2004 में ही पूर्ण सामाजिक सुरक्षा संख्या के लिए पूछना बन्द कर दिया था और अब मतदाता की सामाजिक सुरक्षा संख्या के सिर्फ अन्तिम चार अंकों के लिए ही पूछा जाता है। यदि आपने 2004 से पहले पंजीकरण कराया है तो संभव है कि बोर्ड के मतदाता पंजीकरण डाटाबेस में आपकी पूर्ण सामाजिक सुरक्षा संख्या रही हो।
बोर्ड ऐसी सभी कम्प्यूटर डिस्कों को पुन: प्राप्त करने की प्रक्रिया में लगा है जिनमे दी गई सामाजिक सुरक्षा संख्या हो सकती है। बोर्ड ने अपनी फाइलों मे से भी सभी पूरी सामाजिक सुरक्षा संख्याएं मिटा दी है।
अक्टूबर 2006 में भी एक घटना हुई जिसमे किसी व्यक्ति द्वारा बोर्ड की वेबसाइट जो शिकागो के चुनाव आयुक्तों के बोर्ड द्वारा संधारित है के जरिये मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का एक तरीका मिलने का दावा किया गया था। इस विषय पर सतर्क किए जाने के एक घण्टे के भीतर ही, बोर्ड ने वेबसाइट और मतदाता पंजीकरण जानकारी के बीच की किसी भी कड़ी को खत्म कर दिया जिससे साइट के जरिये बोर्ड के मतदाता पंजीकरण डाटाबेस में प्रविष्ट होना असंभव हो गया था।
ऐस्सा कोई सबूत नहीं है कि किसी भी पंजीकृत मतदाता की व्यक्तिगत जानकारी से किसी भी तरीके का खिलवाड़ हुआ था। बोर्ड ने यह निर्धारित करने के लिए कि क्या वास्तव में किसी पंजीकृत मतदाता की व्यक्तिगत जानकारी के साथ कोई खिलवाड़ हुआ था, एक व्यापक तथा पूर्ण फोरेंसिक जांच करने और मतदाता से संबंधित गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखे जाने तथा अनजाने में किसी जानकारी का खुलासा रोकने के लिए अतिरिक्त उपायों की सिफारिश के लिए ग्रान्ट थॉर्नटन एलएलपी की अकाउन्टिंग फर्म की सेवाओं को जारी रखा है ।
पहचान चोरी होने की संभावनाओं से आपकी सुरक्षा के लिए, आप अपनी क्रेडिट फाइल्स पर एक फ्रॉड अलर्ट ( धोखाधड़ी चेतावनी ) लगा सकते हैं। एक फ्रॉड अलर्ट द्वारा नये एकाउन्ट्स खोले जाने से पहले लेनदारों को आप से संपर्क की जानकारी दी जाती है। तीन क्रेडिट रिपोर्टिंग एजेंसियों में से किसी भी एक को नीचे दिये नंबर पर कॉल करें। इससे आप सभी एजेंसियों के साथ ऑटोमेटिक रुप से फ्रॉड अलर्ट लगा सकेंगे। फिर आपको इन सभी एजेंसियों से निर्देशों के साथ पत्र प्राप्त होंगे कि हर एक से आपकी क्रेडिट रिपोर्ट की एक मुफ्त कॉपी कैसे प्राप्त की जा सकती है।
एक्सपीरियन Experian - 1-888-397-3742
इक्विफैक्स Equifax - 1-800-525-6285
ट्रांसयूनियन TransUnion - 1-800-680-7289
एक नये इलनॉइ कानून के तहत आपके पास क्रेडिट रिपोर्टिंग एजेंसी को एक प्रमाणित मेल द्वारा लिखित में आवेदन दे कर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट पर एक सिक्युरिटी फ्रीज के लिए अनुरोध का विकल्प भी है। एक सिक्युरिटी फ्रीज, कुछ निश्चित अपवादों के साथ, आपकी व्यक्तिगत अनुमति के बिना आपकी क्रेडिट रिपोर्ट या रिपोर्ट की कोई जानकारी जारी करने के लिए क्रेडिट-रिपोर्टिंग एजेंसी पर रोक लगाता है। एक क्रेडिट रिपोर्ट सिक्युरिटी फ्रीज कैसे हांसिल करें, और यह कैसे काम करता है, इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, नीचे दी गई इलनॉइ अटार्नी जनरल की आइडेंटीटी थेफ्ट हॉटलाइन पर संपर्क करें या अटार्नी जनरल की वेबसाइट के इस भाग पर जाएँ।
जब आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट्स प्राप्त करें, तो उन्हे ध्यान से देंखे। वे अकाउन्ट्स देखें जिन्हे आपने नहीं खोला था। उन क्रेडिटर्स से होने वाली पूछताछ को देंखे जो आपसे नहीं हुई थी। व्यक्तिगत जानकारी देंखें, जैसे घर का पता और सामाजिक सुरक्षा संख्या जो सही नहीं है। यदि आप ऐसी कोई भी चीज देखते हैं जो आपको समझ नहीं आती है, तो रिपोर्ट पर दिये गए टेलिफोन नंबर पर क्रेडिट-रिपोर्टिंग एजेंसी को कॉल करें।
यदि आपको आपकी क्रेडिट रिपोर्ट्स पर कोई सन्देहास्पद गतिविधि नज़र आती है, तो इसकी जानकारी देने के लिए शिकागो पुलिस विभाग से संपर्क करें या कुक काउन्टी राज्य के अटार्नी (1-312-603-8700 पर पब्लिक इन्टरेस्ट ब्यूरो)या इलेनॉइस अटार्नी जनरल (1-866-999-5630 पर आइडेंटीटी थेफ्ट हॉटलाइन) को कॉल करें।
आपको आपकी रिपोर्ट्स पर धोखाधड़ी (फ्रॉड) के कोई संकेत न मिलने पर भी, यह सिफारिश की जाती है कि आप अगले वर्ष के लिए हर तीन महीनों में आपकी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करें। आपकी रिपोर्ट्स ऑर्डर करने और फ्रॉड अलर्ट लगाने के लिए ऊपर दिये किसी एक नंबर पर कॉल करें।