Langdon D. Neal, Chairman
Richard A. Cowen, Secretary/Commissioner
Marisel A. Hernandez, Commissioner
Lance Gough, Executive Director
Kelly Bateman, Asst. Executive Director
शिकॉगो निर्वाचन बोर्ड के बारे में
इस पृष्ठ पर
बोर्ड का लक्ष्य
बोर्ड का इतिहास
बोर्ड की उपलब्धियों का अभिलेख
बोर्ड से संपर्क/ बोर्ड की बैठकें
बोर्ड का लक्ष्य
शिकॉगो शहर के लिए निर्वाचन आयुक्तों के बोर्ड का लक्ष्य है - एक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं एकदम सही चुनाव प्रणाली का प्रबंधन। इसमें शामिल है; मतदाता पंजीयनों का प्रबंधन, सभी मतदाताओं के स्वतंत्र रूप से सुरक्षित और शांत वातावरण में वोट डालने के अधिकारों की सुरक्षा, जोकि हस्तक्षेप अथवा धमकी से मुक्त रहे; तथा मतदाताओं को उनके पर्यायों, जैसे कि, चुनाव के दिन मतदान करना, पहले ही मतदान करना तथा अनुपस्थिति मतदान की सारी जानकारी प्रदान करना।
शकॉगो शहर के लिए निर्वाचन आयुक्तों का बोर्ड यह न्यायालयों की एक अर्ध-न्यायिक भुजा है जोकि प्रत्यक्ष रूप में एक न्यायसंगत, सुलभ एवं पारदर्शी चुनाव प्रणाली के लिए जिम्मेंदार है, जो कि सुविधाजनक मतदाता पंजीयन को बढ़ावा देता है; अत्याधुनिक उपकरणों तथा पंजीयन अभिलेखों को बनाए रखते हुए, संघीय तथा राज्य की चुनाव संहिताओं के तहत सभी संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करते हुए; तथा चुनावी मताधिकार में मतदाता के सहभाग को बढ़ावा देने हेतु जानकारी प्रदान करता है।
बोर्ड का इतिहास
उन्नीसवीं सदी के आखरी दौर में संयुक्त राज्य अमेरिका को एक चुनाव सुधार आंदोलन झकझोर रहा था, जोकि विशेष रूप से प्रमुख शहरी केन्द्रों में व्यापक हो चला था। इन सुधारों का लक्ष्य था कि चुनावी मताधिकार के नियंत्रण का स्थानांतरण निर्वाचित अधिकारियों से स्वतंत्र चुनावी पेशेवरों तक हो।
दशाब्दी 1880 में, शिकॉगो में नागरी नेतागण, जिनमें शिकॉगो के भूतपूर्व महापौर एवं शिकॉगो ट्रिब्यून के प्रकाशक जोसेफ मेडिल शामिल थे, तथा वे इन सुधारों की मांग हेतु जारी अभियान की अगवानी कर रहे थे। उस समय के सबसे सामान्य सुधार के नमूने के रूप में शामिल था चुनाव आयुक्तों के एक स्वतंत्र बोर्ड का गठन, जिसके सदस्य ना तो निर्वाचित अधिकारी थे और ना ही वे तो राजनीतिक अभियानों में सहभागी थे। चुनावी प्रबंधन की इस प्रणाली के तहत, चुनाव आयुक्तों का यह बोर्ड सरकार की न्यायिक शाखा के विस्तारण के रूप में था - सरकार की यही शाखा अन्य चुनावी मामलातों को, जैसे कि, मतदान पत्र तक उम्मीदवार की पहुँच एवं चुनाव की पुनर्गणना आदि के निपटान में पहले से ही शामिल थी।
जन-नेताओं के आग्रह पर, स्प्रिन्गफिल्ड में सांसदों ने 1885 में विधान को समर्थ कर इलनॉइ की किसी भी नगरपालिका के मतदाता को यह तय करने के लायक बना दिया कि निर्वाचन आयुक्तों के स्थानीय बोर्ड का गठन किया जाए अथवा न किया जाए। चूँकि, शिकॉगो शहर में उस वक्त भी टाऊनशिप्स शामिल थीं इसलिए प्रत्येक बस्ती में जनमत का आयोजन किया गया। शिकॉगो की प्रत्येक बस्ती से भारी जनमत से मतदाताओं ने संपूर्ण शहर के लिए एक निर्वाचन बोर्ड के निर्माण के पक्ष में मतदान किया।
इसके फलस्वरूप, कुक काउंटी भी, संयुक्त राज्य में अन्य प्रमुख न्याय सीमा क्षेत्र की तरह बन गई:
जिसमें एक निर्वाचन बोर्ड मतदाता पंजीकरण और चुनाव प्रशासन की देखरेख शहर के मध्य में करने लगा तथा काऊँटी क्लर्क उपनगरीय इलाकों में इसी कार्य की देखरेख करने लगा।
शिकॉगो शहर के लिए, तीन सदस्यों को निर्वाचन आयुक्तों के बोर्ड पर, कुक काउंटी सर्किट कोर्ट तीन साल की कालावधी के लिए नियुक्त करता है। आयुक्तों में से एक की कालावधी हर साल समाप्त हो जाती है। कानून के अनुसार, बोर्ड की सदस्यता में कम से कम एक सदस्य की नियुक्ति राज्य की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टीयों में से ही होना जरूरी है।
प्राथमिक मतदान के आधार पर, वे पार्टीयाँ है- डेमोक्रेटिक पार्टी तथा रिपब्लिकन पार्टी। एक भावी आयुक्त की राजनीतिक संबध्दता का निर्धारण उसके द्वारा प्राथमिक चुनावों के दौरान मतपत्रों के चयन के रिकॉर्ड पर से किया जाता है।
शकागो चुनाव बोर्ड 2570 परिसर में 1.4 मिलियन पंजीकृत मतदाताओं, मोटे तौर पर एक और एक आधा बार आयोवा राज्य में परिसर की संख्या के साथ एक संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे बड़ा चुनाव संचालन की देखरेख करते हैं।
शिकॉगो शहर का निर्वाचन बोर्ड एजेंसी के लिए नीतियाँ तय करता है और कार्यकारी निर्देशक के मतदाता पंजीकरण कार्यक्रमों से संबंधित क्रियाकलापों एवं चुनाव प्रबंधन, उपकरण, वित्तीय कार्य, खरीद और मानव संसाधनों आदि की देखरेख करता है। निर्वाचन बोर्ड का कार्य करते हुए आयुक्त उन प्रकरणों के निपटारे भी करते है जोकि शहर के सभी कार्यालयों से जुड़े मतदान हेतु उम्मीदवारों की अहर्ता से संबंधित है। निर्वाचन बोर्ड राज्य विधायिका एवं ज़िलों के उन समूहों में जिनकी सीमाएँ पूर्णत: शिकॉगो में है या जो शिकॉगो एवं उपनगरीय कुक काउंटी भर में व्याप्त है वहाँ मतपत्र की पहुँच / सुलभता के बारे में निर्धारण करता है। निर्वाचन बोर्ड के निर्णयों के खिलाफ न्यायालयों में अपील कर सकते है।
अधिकांश वर्षों में, पूर्ण शहर में व्याप्त दो चुनावों का प्रबंधन बोर्ड करता है। पूर्ण-कालिक 130 कर्मचारियों का बोर्ड का स्टाफ अभिलेखों को बनाए रखने, कार्यक्रमों में प्रयुक्त उपकरण और वर्षभर तैयारी करने में जुटा रहता है। बोर्ड के क्रियाकलापों के केंद्र में सालभर तैयारियाँ होती हैं ताकि एजेंसियाँ अस्थायी चुनावी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर चुनाव के दिन चुनावी क्षेत्रों में 15,000 से अधिक की तैनाती कर, चुनाव संपन्न होते ही चुनाव के नतीजे घोषित कर सके। बोर्ड तथा कार्यकारी निर्देशक के निर्देशन में पूर्ण-कालिक कर्मचारी देखरेख करते है: मतदाता पंजीयन प्रणालियों की, मतपत्रों की निर्मिती की, न्याय सीमा क्षेत्र तथा ज़िलों के लिए प्रयुक्त नक्शे/मानचित्रों प्रणालियों की, पदनाम और मतदान केंद्रों के किराए की, चुनाव के न्यायाधीशों को काम पर रखने और उनके प्रशिक्षण की, चुनावी कार्यकर्ता एवं सर्वेक्षणकर्ताओं की तैयारी, गोदामों का व्यवस्थापन, चुनाव उपकरणों की प्रोग्रामिंग एवं उनका लाना-ले जाना चुनाव केंद्रों पर/तक, और रिपोर्टिंग, उपार्थना तथा चुनाव के नतीजों का संग्रहण करना, और प्रत्येक चुनाव से संबंधित डेटा संग्रह करना।
बोर्ड की उपलब्धियों का अभिलेख
- चुनावों के प्रबंधन से युवाओं को जोड़ने में अमेरिका के संयुक्त राज्य में यह बोर्ड अग्रणी है। प्रत्येक शहर में सर्वत्र होने वाले चुनाव में उच्च माध्यमिक विद्यालयों और कॉलेज के 4,000 छात्रों को प्रशिक्षित कर चुनाव के न्यायाधीश के रूप में तथा चुनाव स्थानों पर प्रबंधकर्ता के रूप में उपकरण गड़बड़ी दूर करने हेतु बोर्ड उन्हें तैनात करता है। माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को प्रशिक्षित कर उनकी भर्ती करने की बोर्ड की सफलता का सेहरा मुख्य रूप से एक गैर-वित्तीय पुरस्कार विजेता संगठन मिक्वा चैलेंज को जाता है।
- सैन्य अधिकारियों तथा विदेशों में रह रहे नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा में सुधारों को लेकर पैरवी करते हुए बोर्ड ने इस विषय में इलनॉइ राज्य का अविरत और सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। बोर्ड ने बदलाव का आग्रह किया था जिसके कारण आज सैन्य एवं अन्य विदेशों में रह रहे नागरिकों के लिए चुनाव के 14 दिनों बाद भी मतपत्र के आगमन की और उनकी गणना किए जाने की अनुमति दी जाती है। वर्तमान में बोर्ड की यह मांग है कि राज्य तथा संघीय सांसद विदेशों में रह रहे तमाम नागरिकों, विशेषत: वे जो सैन्य में हैं उन्हें एक सुरक्षित फैक्स के माध्यम से मतदान मतपत्र जमा करने के विकल्प की अनुमति प्रदान कराएँ ।
- हाल ही में 2 नवम्बर 2010 के चुनाव में शिकॉगो के बोर्ड ने 7,200 मतदान पत्रों की पहुँच सैनिकों एवं विदेशों में रह रहे नागरिकों तक संघीय समय-सीमा के दो सप्ताह पहले ही कर दिखाया। इसके फलस्वरूप, कई सौ सैनिक एवं विदेशों में रह रहे नागरिक सितम्बर की शुरूआत से, अर्थात स्थनीय तौर पर अर्ली वोटिंग के आगाज़ के एक माह पहले ही वोट डालने वाले शिकॉगो शहर के नागरिक थे।
- ऑप्टिकल स्कैन और टच स्क्रीन द्वारा मतदान प्रणाली में बदलाव कर बोर्ड ने कई सफलताओं में से एक और सफलता अर्जित की है। हालाँकि, नए उपकरणों के साथ पहली बार इस चुनाव में नतीजों के संचरण में चुनौतियों का पता चला, पर प्राप्तकर्ता स्थानकों और मतदान के स्थानों पर के प्रबंधकर्ताओं के सफल उपयोग के चलते इन समस्याओं का निराकरण किया गया - और वे अन्य क्षेत्रों में ऐसे प्रकरणों में निदान के रूप में नमूनों स्वरूप कारगर रहीं। नए उपकरणों के साथ इस संपूर्ण बदलाव के दौरान उस समय से आयोजित किए जा रहे चुनावों से, मतदान तालिकाओं की सटीकता को सभी हिसाब-किताब और ऑडिटों ने सही ठहराया है।
- 22 फरवरी 2011 के सर्वसाधारण नगरपालिका चुनाव के दौरान, बोर्ड ने चुनाव की रात में समय के साथ रिपोर्टिंग करते हुए चुनाव के समाप्त होने के 35 मिनट बाद 75 प्रतिशत, 1 घंटे बाद 86 प्रतिशत और चुनाव के समाप्त होने के 3 घंटों बाद उपनगरीय क्षेत्रों की 98 प्रतिशत रिपोर्ट जारी कर दी। पहली बार, वार्ड दर वार्ड, समय के साथ-साथ, नतीजों के विवरण बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध करा, उन्हें समाचार मीडिया के साथ साझा कर बाँटा गया।
- बोर्ड ने एक वेबसाईट बनाई है जो मतदाताओं को चुनावी जानकारी देती है, जिसमें शामिल हैं - प्रत्येक मतदाता के पंजीकरण स्थिति की व्यापक जानकारी, उनके मतदान के स्थान, उनके चुनावी ज़िले और किसी भी अनुपस्थित मतपत्र आवेदन की किसी भी वक्त पर, समय के साथ दिखाई जाने वाली स्थिति।
- बोर्ड लगातार बहुभाषी मतदाता सहायता की पैरवी करता रहा है। शिकॉगो निर्वाचन बोर्ड संयुक्त राज्य में चुनावी रियासतों के रूप में अव्वल रहा है, जिसने कि पूर्णतया बहुभाषी वेबसाईट का प्रसारण किया है जिसमें अंग्रेज़ी, स्पेनिश, चीनी एवं पोलिश भाषाओं में जानकारी प्रदान की जाती है। बोर्ड ने चुनाव दिवस पर रियासत के हर इलाके में, 16 भाषाओं में जानकारी वाली एक पुस्तक, "हम आपकी भाषा बोलते है", प्रदान की है।
- बोर्ड ने मतदान करने के नए विकल्पों में भागीदारी कर इलनॉइ राज्य का नेतृत्व किया है, जिनमें समयपूर्व मतदान, अनुग्रह अवधि मतदान और "बिना-बहाना" अनुपस्थिति मतदान (जिसे डाक द्वारा मतदान के रूप में जाना जाता है) शामिल हैं।
- बोर्ड एक जी.पी.एस. ट्रैकिंग प्रणाली का उपयोग करता है जिससे कि न्याय सीमा क्षेत्र के हर इलाके मंव चुनावी सामग्री, जिसमें मतपत्र शामिल है, एवं उस विशिष्ट इलाके के लिए प्रोग्राम किए हुए टच स्क्रीन्स जिनकी सटीक आपूर्ति सहायता में सुनिश्चितता बनी रहे।
- चुनाव के न्यायाधीशों एवं मतदान केंद्र के प्रबंधकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु बोर्ड ने ऑनलाइन कार्यक्रम निर्मित किए है।
- बोर्ड पहली एजेंसी था कि उसने इलनॉइ राज्य में एक व्यापक तथा पारदर्शी लॉगिंग एवं रिपोर्टिंग प्रणाली प्रदान की जिसके तहत चुनाव के दिन मतदाता के प्रश्न और ज़रूरतों तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता है।
- बोर्ड ने एक स्वचालित प्रणाली विकसित की है जो सटीक और समय पर, उम्मीदवारों के, विशेषकर याचिकाओं पर मतदाता के, हस्ताक्षर की प्रामाणिकता पर उठे प्रश्नों से संबंधित आक्षेपों को सुनिश्चित करती है। अब, बोर्ड के फैसलों को संगणक प्रोग्राम में लॉग किया जाता है जिसके चलते यदि कोई चुनौती न्यायालयों तक जाए तो साफ़-सुथरा अभिलेख उपलब्ध हो सके।
- चुनाव कैलेन्डर सुधारों की श्रृंखला की पैरवी 2010 में बोर्ड ने सफलतापूर्वक की है यह सुनिश्चित करने के लिए कि उम्मीदवारों एवं आक्षेपकर्ता मतदाताओं को मतपत्र समस्याओं का निराकरण करने के लिए अधिक समयावधी मिले उस परिस्थिति में कि जब किसी प्रकरण की अपील न्यायालयों में की गई हो। यदि यह बदलाव न हुआ होता तो याचिका दायर की जाती एक माह विलंब से दिसम्बर के मध्य में और आक्षेपों पर सुनवाई जनवरी तक आरम्भ न हो पाती।
- 1970 के दौरान, बोर्ड पहली ऐसी एजेंसी थी जिसने सुनवाई करने वाले अधिकारियों का उपयोग कर उम्मीदवारों की आपत्तियों पर सबूती सुनवाई को कारगर बनाया। इस प्रणाली के चलते बोर्ड सैकड़ों प्रकरणों की प्रक्रियाएँ एकसाथ जारी रखकर व्यापक पैमाने पर अभिलेख बनाने में सक्षम रहा जोकि न्यायालयीन पुन:अवलोकन की स्थिति में सहायक होता है।
- उम्मीदवारों की आपत्तियों के प्रकरणों की सही और समय पर प्रक्रिया करने बोर्ड के इतिहास की सराहना में महा सभा ने बोर्ड की भूमिका का विस्तार करते हुए उसमे राज्य एवं काँग्रेस ज़िले जोकि शहर तथा उपनगरीय कुक काउंटी दोनों, तक फैले हैं, उनकी सभी आपत्तियों के प्रकरणों को शामिल कर दिया है।
- राज्य में बोर्ड पहली ऐसी एजेंसी थी जिसने आपत्ति याचिका प्रक्रिया को नेवीगेट कैसे किया जाता है इसके लिए एक प्रशिक्षणात्मक प्रोग्राम की निर्मित की है जोकि उम्मीदवारों और सहभागियों को प्रदान किया जाता है एक अवलोकन के औजार की तरह जैसे कि, "निर्वाचन बोर्ड निर्णयों का सूचकांक'' जोकि विषयानुरूप छाँटा जा सकता है तथा एक "निर्वाचन बोर्ड निर्णयों की लाइब्रेरी" जोकि 1980 से वर्तमान तक मौजूद है।
- बोर्ड पहली ऐसी एजेंसी थी राज्य में जिसने हस्ताक्षर चुनौती याचिकाओं की सटीकता की सुनिश्चितता में सहायक हो इस हेतु एक फोरेन्सिक लिखावट विशेषज्ञ की नियुक्ति की है।
- मतदाताओं, सामुदायिक समूहों, प्रहरी संगठनों, नगरीय नेताओं, समाचार मीडिया एवं राजनीतिक संगठनों से परामर्श करने का बोर्ड का लगातार गौरवपूर्ण इतिहास रहा है जिसके चलते वह चुनाव प्रबंधन में सर्वोत्तम प्रथाएँ हासिल कर उन्हें प्रयुक्त करते रहे एवं महत्वपूर्ण जानकारी समय के साथ मतदाताओं को प्रदान करते रहे।
- संघीय और राज्य के नियमों के तहत जनादेश के रूप में चुनावी प्रबंधनों के खर्च जोड़े जाने के बावजूद भी बोर्ड यथासंभव लागत कम करने में प्रयासरत है। लागत को काबू में रखने वाले प्रमुख क्षेत्रों में स्वचलन एवं कर्मचारियों में कटौती का समन्वयन शामिल हैं, जिसके कारण हाल के वर्षों में 170 से 130 तक पूर्णकालिक कर्मियों में कमी की गई है।