Board of Election Commissioners for the City of Chicago

Commissioners

Langdon D. Neal, Chairman
Richard A. Cowen, Secretary/Commissioner
Marisel A. Hernandez, Commissioner

Lance Gough, Executive Director
Kelly Bateman, Asst. Executive Director

Home > मतदाताओं के लिए > मतदान करने/पते में परिवर्तन

मतदान करने/पते में परिवर्तन/नामांतरण के लिए पंजीकरण करें

6 नवंबर 2012 के आम चुनाव में पहली बार पंजीकरण करने के लिए,  या अपनी पंजीकरण को नवीनीकरण करने के लिए अंतिम तिथि 9 अक्तूबर 2012 है।

शिकागो के मतदाता पहली बार पंजीकरण कर सकते है-या यदि उन्होंने पंजीकरण के बाद से अपना पता या नाम बदल लिया है तो अपने अभिलेखों का नवीनीकरण कर सकते हैं: 

 - यह डाक प्रपत्र प्रस्तुत करके। इस प्रपत्र का उपयोग: पहली बार पंजीकरण करने; पते में परिवर्तन दर्ज करने; या नामांतरण दर्ज करने के लिए किया जा सकता है। 

 - व्यक्तिगत रूप से 69, पश्चिम वाशिंगटन गली, छठा तल।

 - सेक्रेटॅरी ऑफ़ स्टेट के किसी कार्यालय में जहां ड्राइवर के लाइसेंस और राज्य पहचान पत्र जारी किए जाते हैं।  

  - किसी राजनीतिक दल, प्रभाग संगठन या राज्य द्वारा प्रमाणित अन्य संस्था जैसे किसी स्थानीय संगठन से संबद्ध किसी सक्रिय उप पंजीयक के माध्यम से। प्रपत्र के संसाधित हो जाने के बाद हम एक नया मतदाता कार्ड मेल करेंगे।

आपके मतदान के लिए पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित आवश्यक है:  

  - यू. एस. का नागरिक होना;

  - चुनाव के दिन तक, कम से कम 18 वर्ष की आयु का होना;

  - चुनाव से कम से कम 30 दिन पहले से अपने क्षेत्र में रहना;

  - किसी दोषसिद्धि की सज़ा काटने के लिए किसी कारागार/जेलख़ाने में नहीं होना चाहिए; और,

  - कहीं और मतदान करने के अधिकार का दावा नहीं करना चाहिए।

अपना पता और सरनेम भर कर इस वेब साइट के इस खंड में अपने पंजीकरण की स्थिति जांचें

ए़डॉब की आवश्यकता है? यहां क्लिक करें।