Langdon D. Neal, Chairman
Richard A. Cowen, Secretary/Commissioner
Marisel A. Hernandez, Commissioner
Lance Gough, Executive Director
Kelly Bateman, Asst. Executive Director
मतदाता पंजीयन की मानक समय सीमा: 9 अक्टूबर, 2012.
अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें या मेल द्वारा भेजने के लिए प्रपत्र डाउनलोड करें. इस फार्म को पहली बार रजिस्टर करने के लिए या अपने पंजीकरण रिकार्ड पर नाम और पता अद्यतन करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है
मतदाता पंजीयन हेतु अनुग्रह अवधि एवं मतदान: 10 अक्टूबर - 3 नवम्बर, 2012 तक अधिक जानकारी प्राप्त करें।
- उनके लिए जो कि मतदाता पंजीयन की मानक समय-सीमा के साथ-साथ नाम तथा पते में परिवर्तन करना चूक गयें हो।
- आवश्यक है कि उन्हें निर्वाचन बोर्ड, 69 डबल्यू. वॉशिंगटन स्ट्रीट, 6वीं मंज़िल, जाना होगा।
- "अनुग्रह अवधि" पंजीयन प्रतिभागी उसी भेंट के दौरान मतदान करेंगे।
- मतदाताओं के लिए कम से कम दो पहचान प्रपत्र ज़रूरी है जिसमें से किसी एक में नये/अद्यतन पंजीयन का पता दर्ज हो।
पहले होने वाला मतदान: 22 अक्टूबर - 3 नवम्बर, 2012 अधिक जानकारी प्राप्त करें।
- शिकॉगो के मतदाता शहर में स्थित कोई भी ऐसा साइट/केंद्र जहाँ पहले मतदान होने जा रहा हो, का उपयोग कर सकते हैं।
- पहले मतदान करने का उपयोग करने हेतु मतदाताओं को किसी कारण अथवा बहाने की ज़रूरत नहीं है।
- सरकारी फोटो पहचान की आवश्यकता है।
- सभी वार्डों के साइट्स/केंद्र सोमवार-शनिवार, सुबह 9 से शाम 5 तक खुले हैं। कई स्थानों पर रविवार को भी समयावधि प्रदान की जाएगी
डाक द्वारा मतदान/अनुपस्थितों द्वारा मतदान अधिक जानकारी प्राप्त करें।
किसी बहाने की आवश्यकता नहीं है। कोई भी मतदाता अनुपस्थिति मतपत्र डाक द्वारा भेजकर अपना वोट डाल सकता है।
मूल, पूर्ण रूप से भरे हुए तथा दस्तखत/हस्ताक्षर किए हुए अनुपस्थिति आवेदनों को स्वयं अथवा डाक या कुरियर द्वारा भेजना अनिवार्य है। अनुपस्थिति मतपत्र आवेदनों को ईमेल द्वारा कदापि पेश नहीं किया जा सकता (यदि वें आवेदन सैन्य अथवा विदेशी नागरिक मतदाता द्वारा भेजे हुए न हो तो)।
- अक्टूबर 8 - अपंजीकृत विदेशों मे प्रवास कर रहे नागरिकों के लिए मतदाता पंजीयन/ अनुपस्थिति मतपत्र आवेदनों को निवार्चन बोर्ड द्वारा स्वीकृति कराने हेतु अंतिम दिवस है। फैक्स तथा ईमेल द्वारा आवेदन स्वीकृत किए जायेंगे।
- अक्टूबर 29 - सैन्य दल एवं पहले से पंजीकृत विदेशों मे प्रवास कर रहे नागरिकों के लिए उनकी अनुपस्थिति आवेदनों को निवार्चन बोर्ड द्वारा स्वीकृति कराने हेतु अंतिम दिवस है। फैक्स तथा ईमेल द्वारा आवेदन स्वीकृत किए जायेंगे।
- नवम्बर 1 - अन्य सभी अनुपस्थिति आवेदन निवार्चन बोर्ड द्वारा स्वीकृति कराने हेतु अंतिम दिवस है। मूल आवेदन स्वयं उपस्थित होकर, अथवा डाक या ईमेल द्वारा पेश करें। अप्रवासी नागरिक/असैनिक के आवेदनों को ईमेल द्वारा पेश नहीं किया जा सकता। कृपया ध्यान दें: हालाकि यह समय सीमा कानूनी तौर पर तय की गई है फिर भी बोर्ड दृढतापूर्वक इस बात के लिए प्रोत्साहित करता है कि, अनुपस्थिति आवेदनों को काफी पहले ही पेश करे जिसके चलते आपको मतपत्र प्राप्ति में हाने वाले किसी भी प्रकार के विलंब को टाला जा सके ताकि आप उसे मतदान दिवस के पहले ही पोस्टमार्क के साथ वापस भेज सकें।
- 4 नवम्बर से 5 नवंबर- निर्वाचन बोर्ड, 69 डबल्यू. वॉशिंगटन स्ट्रीट पर स्वयं उपस्थित हो अनुपस्थिति मतदान।
- नवंबर 5 - डाक द्वारा प्रस्तुत अनुपस्थिति मतपत्र पर पोस्टमार्क लगने हेतु अंतिम दिवस।
- नवंबर 6 - यदि कोई मतदाता अनुपस्थिति मतपत्र को निर्वाचन दिवस के पहले (नवंबर 5 या उससे पहले) मतपत्र पर पोस्टमार्क लगाकर उसे प्रस्तुत करने में चूकता हो, तो मतदाता उपयोग न किए गए अनुपस्थिति मतपत्र को मतदान के स्थान पर मौजूद उन न्यायाधीशों को सौपे जिन्हें उस मतदाता परिसर के लिए नियुक्त किया गया है तथा मतदाता स्वयं उपस्थित होकर अपना वोट डाले। यदि अनुपस्थिति मतपत्र गुम हो जाए या पहुँच न पाए तो मतदाता "अनुपस्थिति मतपत्र रद्दीकरण हलफनामे" पर अपने हस्ताक्षर कर सामविक वोट डाल सकता है।
- नवंबर 20 - डाक द्वारा भेजे अनुपस्थिति मतपत्र (नवंबर 5 को अथवा उसके पहले पोस्टमार्क या प्रमाणित किया हुआ हो) का गणना मे समावेश हो सके इस हेतु निवार्चन बोर्ड को अनुपस्थिति मतपत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि।
मंगलवार, 6 नवंबर, 2012 - आम चुनाव दिवस अधिक जानकारी प्राप्त करें।
अधिक जानें: चुनाव के दिन पर, मतदाताओं को मतदान उनके परिसर को नियत स्थानों पर ही वोट डाल सकते हैं. समय है 6 सुबह से 7:00 बजे शाम तक. अपने मतदान जगह का पता लगाएं
अक्टूबर 2012 में इस साइट पर मतदान स्थानों की एक पूरी सूची उपलब्ध हो जाए गी.